बिलासपुर

पैदल घर जा रहे ग्रामीण युवक को बाइक चालक ने मारी ठोकर….गंभीर रूप से घायल युवक की हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरीकला में आज शाम 5 बजे गाय चराने वाले एक युवक को घर लौटते वक्त अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार देवरीकला निवासी राजकुमार यादव गाय चराने का काम करता है जिसका बेटा विकास यादव भी गाय चराता है जो शाम को 5 बजे के लगभग दूध दुहने गया हुआ था वहाँ से वापस लौटते वक्त उसे अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। ठोकर से युवक विकास को गंभीर चोट लगी, जिसे परिजन तत्काल सिम्स बिलासपुर लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में सकरी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन