कोटा

अज्ञात वाहन ने बाईक सवार पति पत्नी को मारी ठोकर…मौके पर पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

रमेश राजपूत

कोटा – लोरमी मार्ग के ग्राम करगी कला के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी को ठोकर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार पति की मौत हो गयी तो वही इस घटना में पत्नी की जीभ कट गई है और शरीर मे कई जगह चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़तरा के पथर्रा निवासी गोविंद अनंत पिता चोवा अनंत उम्र 40 वर्ष व उसकी पत्नी उतरी अनंत पति गोविंद अनंत 38 वर्ष किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे

शाम को जब यह दोनों अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम करगी कला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुचे थे तभी एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोटा थाने के डायल 112 सहित 108 एम्बुलेंस को दी। दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने पति गोविंद अनंत को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक की पत्नी का इलाज जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...