बिलासपुर

खनिज विभाग को अब दिखने लगे अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले….खानापूर्ति कार्रवाई के बाद अब छापेमारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– अवैध खनिज उत्खनन को लेकर खनिज विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को विभाग ने अलग अलग जगहों में छापेमारी कार्यवाही करते हुए 5 गाड़ी पर कार्यवाही की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम को रतखण्डी, निरतु, एवं छतौना क्षेत्रों में जांच के दौरान ग्राम रतखण्डी, छतौना क्षेत्र में अवैध रेत और मुरूम परिवहन करते कुल पांच गाड़ी मिली है। जिसमें अवैध रेत परिवहन के 04 और अवैध मुरूम परिवहन करते एक वाहन को रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है। कि ग्राम कड़ार में जांच के दौरान अवैध मुरूम खनन का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 जेसीबी और 01 हाइवा जप्त कर खनिज जांच नाका लावर में रखा गया है। उक्त सभी कार्यवाही में खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए सभी गाड़ी को जब्त कर संबंधित थाने में रखा गया है। इसके साथ ही ग्राम सेलर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) का प्लांट स्थापित किया जा रहा है। जिसकी शिकायत के बाद विभाग ने मेसर्स आनंदी बिल्डर्स को खनिज रेत, गिट्टी एवं मुरूम की वैधता प्रमाणित करने हेतु नोटिस भेजा है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन