मस्तूरी

मस्तूरी के ग्राम पंचायतों में पहुंची मोदी की गारंटी वाली गाड़ी…पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं का मिला रहा लाभ

उदय सिंह

बिलासपुर – विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शिविर के माध्यम से केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। शिविर में पीएम आवास योजना सहित केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलने से हितग्राहियों के सपने साकार हो रहे है। योजनाओं से छूटे हुए हितग्राही पीएम आवास, उज्जवला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर रहे है। इसी क्रम में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में पहुंची।

मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पचपेड़ी, धूर्वाकारी, सरगंवा, और मुड़पार में शिविर का आयोजन किया गया। यहां ग्रामीणों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, वन अधिकार पत्रक, जाति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं राशन कार्ड संबंधित लाभ पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए उनके जीवन एवं परिवार कल्याण में आये सुधारों व मिले लाभों की जानकारी साझा किया।

शिविर में नन्हें-नन्हें स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिविर में 121 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 755 लोगों का टीबी जांच, 306 लोगों का शुगर जांच एवं 422 लोगों का सिकलसेल जांच किया गया। विकासखंड मस्तूरी में अभी तक लगभग 1 लाख 13 हजार 318 लोगों ने शिविर का लाभ लिया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त खण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत पदाधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच और सचिव, सभी ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी, जनपद पंचायत के कर्मचारी, पंचायत मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन