बिलासपुर

खुंटाघाट और घोंघा जलाशय के नहर से गांवों में निस्तारी के लिए छोड़ा जाएगा पानी… तालाबों को भरने दिए गए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला कलेक्टर के निर्देश पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नहर किनारे बसे गांवों में निस्तारी तालाब भरने हेतु प्राप्त आवेदनों एवं जन प्रतिनिधियों की मांग तथा ग्रामों में जल की आवश्यकता को देखते हुए निस्तारी हेतु तालाब भरने खारंग जलाशय के बांयी तट एवं दांयी तट नहरों में तथा घोंघा जलाशय के नहरों में दिनांक 15.04.2023 को प्रातः 11:00 बजे से पानी छोड़ा जावेगा । नहर के किनारे के गांवों में जहां निस्तारी हेतु तालाबों में पानी भरा जाना है ,

ग्रामवासियों से अपील है कि नहर के पानी का उपयोग केवल निस्तारी हेतु तालाबों को भरने के लिए हो । जल संसाधन विभाग के मैदानी अमलों को भी निर्देशित किया गया है कि जिन गांवों में निस्तारी हेतु तालाब भरे जा सकते है उन्हें भरने हेतु पानी दिया जावें तथा सुनिश्चित किया जावें कि किसी भी दशा में निस्तारी के अलावा अन्य प्रयोजन हेतु पानी न दिया जावें और न ही पानी का अपव्यय हो । इसलिए गांवों के ग्रामीणों से आग्रह किया जाता है कि नहर के पानी का दुरूपयोग व अपव्यय रोकने में सहयोग प्रदान करते हुए केवल निस्तारी तालाब भरने नहर के पानी का उपयोग करें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,