कोटा

सड़क हादसा :- ट्रेलर ने बाइक सवार पति पत्नी और 2 बच्चों को लिया चपेट में, पत्नी की हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई है। जबकि महिला के पति और उनके दो बच्चो को गम्भीर रूप में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को घुटकु निवासी मनमोहन लोनिया अपनी पत्नी सुष्मिता लोनिया और दो बच्चो के साथ मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG10AW2059 में अपने ससुराल नवरंगपुर लोरमी जा रहा था। जो अमने मोड के आगे कोटा मेन रोड के पास पहुंचे ही थे की विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर क्रमांक HR63F0050 ने उनको ठोकर मार दी।

जिससे सुष्मिता लोनिया ट्रेलर के चक्के के जद में आ गई। जिसे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वही गंभीर हालत में मनमोहन लोनिया और दो बच्चो को सीएचसी कोटा में भर्ती कराया गया। जहा उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स हॉस्पिटल में रैफर कर दिया गया। जहां उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। इधर परिजनों के शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन