बिलासपुर

वाहन चोरी के मामलों में सिटी कोतवाली पुलिस को मिली सफलता…2 नाबालिग चोरों से 5 मोपेड जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही स्कूटी चोरी के मामलों में पुलिस ने 2 नाबालिगों को पकड़ा है जो चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में थे, जिनके कब्जे से 5 मोपेड वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन चोरी के मामलों पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक नाबालिग चोरी की मोटर सायकल बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है मुखबिर की निशानदेही पर विधि से संघर्षरत बालक को मधुबन रोड दयालबंद में एक्टिवा वाहन के साथ पकड़ा गया। जिससे एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 10 ए.एक्स 7049 के संबंध में पूछताछ किया गया, जिसने पहले पुलिस को गुमराह किया, परिजनो के सामने कडाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया। जिसकी निशान देही पर उसके घर से 02 अन्य वाहन एक्टिवा क्र. सीजी 10 बी.जी. 6254 एवं एक्टिवा क्र. सीजी 10 एक्स 4306 को बरामद किया गया जो थाना सिटी कोतवाली अपराध क्रमांक 12/2024 धारा 379 भादवि एवं अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 379 भादवि का होना पाया गया।

नाबालिग के विरूद्ध परिजनो की उपस्थित में कार्यवाही की गई। इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मधुबन रोड दयालबंद में चोरी के एविटर वाहन बेचने हेतु ग्राहक तलाश करते एक अन्य नाबालिग को पकडा गया। जिससे उक्त बिना नंबर जुपिटर वाहन, इंजन नंबर BK4GN1405326 के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त एपिटर वाहन को तोरवा क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। जिसकी निशान देही में उसके घर से एक अन्य जुपिटर वाहन, इंजन नंबर JF21E9150941 को जप्त किया गया। जप्त स्कुटी वाहनो के स्वामी की पता तलाश की जा रही है। विशेषयोगदानः-निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उनि बसंत कुमार साहू प्र.आर. निर्मल सिंह, फुलसिंह बड्डे, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन