निगमबिलासपुर

शहर के मोहल्ले और संस्थानों के बीच होगी स्वच्छता की स्पर्धा, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत ननि कराएगी “बिलासपुर स्टार्स” प्रतियोगिता

डेस्क

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का आगाज़ हो चुका है और नगर निगम बिलासपुर ने इसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। सर्वेक्षण के तहत नगर निगम विभिन्न कैटिगरी में संस्थाओं के मध्य आपस में स्वच्छता की स्पर्धा आयोजित करेगी जिसका नाम “बिलासपुर स्टार्स” ‘स्वच्छता का महा मुकाबला रखा गया’ है। जिसमें शहर के मोहल्ले ,होटल,अस्पताल,स्कूल,बाज़ार,शासकीय कार्यालय ,सार्वजनिक शौचालय.इन सब में सबसे स्वच्छ कौन है, निगम इसकी पड़ताल करेगी और जो सबसे स्वच्छ होगा उसे “बिलासपुर स्टार्स” के उपाधि से नवाज़ा जाएगा। शुरू में मोहल्ले और होटल के मध्य प्रतियोगिता की शुरुआत की जा रही है।केंद्र शासन द्वारा किए जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रारूप में इस बार बदलाव किया गया है.नए प्रारूप के अनुसार हर तीन महीने में सर्वें किया जाना है,उसके बाद साल के अंत में अंतिम सर्वेक्षण कर निकायों को रैंकिंग प्रदान की जाएगी। सर्वेक्षण के प्रथम चरण की शुरुआत हो चुकी है। इसी तहत नगर निगम द्वारा लोगों को जागरूक करने स्वच्छ प्रतियोगिता शुरू किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत शहर के स्कूलों, अस्पताल ,होटल,बाज़ार,मोहल्ले शासकीय कार्यालयों में निगम द्वारा बनाई गई टीम सफ़ाई का निरीक्षण करेगी,और निरीक्षण के बाद परिणाम जारी किया जाएगा । प्रतियोगिता के लिए स्वच्छता के अलग से मापदण्ड बनाएं गए है,जिसमें शत प्रतिशत खरा उतरने वाले को “बिलासपुर स्टार्स” घोषित किया जाएगा।

इनके बीच होगी प्रतियोगिता

1.स्कूलों के मध्य स्वच्छतम् विद्यालय
2.अस्पतालों के मध्य स्वच्छतम् अस्पताल
3.होटलों के मध्य स्वच्छतम् होटल
4.बाज़ारों के मध्य स्वच्छतम बाज़ार
5.जन शौचालयों के मध्य स्वच्छतम जन शौचालय
6.स्वच्छता चैंपियन(सफाई मित्रों के लिए)
7.स्वच्छता चैंपियन( निकाय के सफाई वाहन चालकों के लिए)

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी