छत्तीसगढ़बिलासपुर

आबकारी विभाग की बैठक में भ्रष्ट कर्मचारियों को दी गई आखिरी चेतावनी

प्रदेश में 50 से अधिक शराब दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है जिसमें बिलासपुर की 3 दुकानें भी शामिल है। इनमें व्यापार विहार स्थित शराब दुकान एक है। दूसरा शराब दुकान स्वदेशी प्लाजा में मौजूद है, वहीं मंगला क्षेत्र में मौजूद शराब दुकान भी इस सूची में शामिल है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आम धारणा है कि शराब का कारोबार बेहद मुनाफे का कारोबार है । इसके लिए ग्राहकों को खोजने की जरूरत नहीं होती ग्राहक खुद शराब दुकान खोज कर चले आते हैं और इस कारोबार में घाटे की कोई आशंका नहीं होती लेकिन जब से सरकार ने खुद शराब बेचना शुरू किया है तब से शराब दुकानों में भ्रष्ट कर्मचारियों की वजह से घाटे होने लगे है।आबकारी विभाग के कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों की वजह से शराब दुकानों में मुनाफा तो बंद ही हो चुका है लंबे वक्त से दुकान घाटे में चल रहे हैं। इस हालत को देखते हुए प्रदेश में 50 से अधिक शराब दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया गया है जिसमें बिलासपुर की 3 दुकानें भी शामिल है। इनमें व्यापार विहार स्थित शराब दुकान एक है। दूसरा शराब दुकान स्वदेशी प्लाजा में मौजूद है, वहीं मंगला क्षेत्र में मौजूद शराब दुकान भी इस सूची में शामिल है। कर्मचारियों की मिलीभगत और भ्रष्टाचार की वजह से दुकान घाटे में चल रहे हैं।

हाल ही में स्वदेशी प्लाजा स्थित शराब दुकान के मैनेजर ने सुपरवाइजर पर लाखों रुपया गबन करने का आरोप भी लगाया था ।शराब दुकान के घाटे में चलने के पीछे कर्मचारियों के कदाचरन को माना जा रहा है। इसे लेकर रविवार को आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक ली गई। इस बैठक में शराब दुकान में तैनात कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई क्योंकि यही दोनों मिलकर शराब दुकान को चूना लगा रहे हैं। कोंचिओ के साथ मिलकर अफरा तफरी करने के साथ शराब में पानी मिलाकर तो कभी अधिक मूल्य वसूल कर आबकारी विभाग को चूना लगाया जा रहा है लिहाजा विभाग ने अपने कर्मचारियों को लास्ट वार्निंग देते हुए हिदायत दी है कि भविष्य में इस तरह की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। कर्मचारियों पर अंकुश लगाने के मकसद से कई नए फैसले भी लिए गए हैं जिन्हें जल्द ही क्रियान्वित भी किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन