मल्हार

अंधेरे में खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार पिता- पुत्र…पिता की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, पुत्र घायल

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र में बीती शाम 7:30 बजे के लगभग ग्राम बकरकुदा राइस मिल के पास मेनरोड में अंधेरे में खड़ी ट्रक को देख नही पाने की वजह से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई है वही पुत्र घायल है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हरदी निवासी दीलु उर्फ दीलाराम गोंड स्वयं के मोटर सायकल क्रमांक CG 13 R 4056 पैशन प्रो में अपने पुत्र प्रवीण उम्र 10 वर्ष को पीछे बैठाकर अपने घर हरदी से ससुराल कोटमीसोनार जा रहा था,

रास्ते में मस्तुरी मल्हार रोड ग्राम बकरकुदा, राईस मिल के पास मेन रोड में ट्रक क्रमांक CG 04 ME 5088 के चालक ने अपने ट्रक वाहन को बिना किसी संकेत या इंडिकेटर लाईट जलाये लापरवाही पूर्वक रोड में खड़ी कर दिया था, जिसे अंधेरे की वजह से बाइक चालक दीलु उर्फ दीलाराम गोंड नही देख पाया और मोटर सायकल सहित जा टकराया, जिससे बाइक चला रहे दीलाराम के सिर में गंभीर चोंट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी

वही मो.सा. के पीछे बैठे पुत्र प्रवीण के दोनों हाथ में चोंट लगी है तथा उसका दाहिना कंधा फैक्चर हो गया है। मामले में ट्रक क्रमांक CG 04 ME 5088 के चालक के खिलाफ धारा 283, 304A भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज