पचपेड़ी

रायपुर से काम में जाने निकले युवक की बिलासपुर पचपेड़ी थाना क्षेत्र में झूलती मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ाडीह मोड़ के पास आज सुबह एक युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली जिसकी सूचना थाना पचपेड़ी पुलिस को दी गई वही मौके पर पहुंच पचपेड़ी पुलिस मृतक के बारे में पतासाजी कर शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोडाडीह मोड़ हनुमान मंदिर के पास परसा पेड़ में एक अज्ञात युवक की फांसी से झूलती लाश दिखी जिसके बाद इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात मृतक के पहचान शिनाख्ती आसपास के लोगो से पूछताछ की गई। जिससे मृतक युवक की पहचान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ही ग्राम गोडाडीह निवासी ओंकार विनय लहरे पिता हीरालाल लहरे उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई।

जो अपने परिजनों के साथ 3 माह पूर्व रायपुर काम करने के लिए गया था जो परिवार के सभी सदस्य रायपुर में ही किराए का मकान लेकर रहते है।फोन द्वारा मृतक के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की उसका बेटा विनय लहरे काम करने जा रहा हूं कह कर रविवार 14 तारीख को सुबह 8 बजे रायपुर से निकला था जो शाम रात तक घर वापस नहीं लौटा जिससे परिजन परेशान थे। जिसकी सोमवार सुबह गांव के करीब ही रस्सी से फांसी पर लटकी लाश मिलने की सूचना मिली वही परिजनों ने बताया की मृतक की मानसिक स्थिति कुछ वर्षो से खराब चल रही थी जिसका इलाज भी चल रहा था मृतक रायपुर से यहां तक कैसे पहुंचा पुलिस की जांच में पता चल पाएगा फिलहाल पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...