सीपत

तलवार लहराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बाजार में लोगों को डरा धमकाकर फैला रहे थे दहशत

उदय सिंह

सीपत – बीच बाजार में तलवार लेकर लोगों के बीच दहशतगर्दी करने वाले दो आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ग्राम फरहदा का है जहां गुरुवार को बाजार में दो युवकों द्वारा तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने की सूचना सीपत पुलिस को मिली जिस पर पुलिस ने तत्काल ही मौके पर दबिश देकर आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है जहां फरहदा निवासी गौरव पटेल और अमित यादव को पकड़ा गया है जिनके पास से सीपत पुलिस ने दो तलवार बरामद की है स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही आरोपी एक राय होकर क्षेत्र में दहशतगर्दी फैलाने के उद्देश्य से तलवार लहरा रहे थे जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, सउनि अभय सत्यार्थी, प्र. आर. बृजमोहन कश्यप आर. धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, आर दीपक साहू, आर सुरेश श्याम की विशेष भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...