बिलासपुर

फिर एक बार सड़को पर निकली पुलिस…विजिबल  पुलिसिंग के लिए की गई पैदल पेट्रोलिंग, चौक चौराहों में की गई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिसिंग को लेकर भी विशेष प्रयास किये जा रहे है, जिससे जनता के बीच पुलिस प्रशासन की अच्छी छवि बनी रहे और अपराधीयो के मन में कानून के प्रति डर कायम रहे। जिसे लेकर पूरे प्रदेश में विज़िबल और विजिलेंट पुलिसिंग करने तथा गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालनार्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल, पूजा कुमार, कृष्ण कुमार पटेल, डीएसपी मुख्यालय उदयन बेहार, एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल सहित सभी थाना प्रभारियों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दल-बल के साथ पैदल पेट्रोलिंग की गई।

विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत पैदल पेट्रोलिंग, वाहनों में पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर घूमने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थान/सुनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी, अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों,

असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार, बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की लगातार चेकिंग की जा रहीं है।

साथ ही मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों में यातायात व्यवस्था में बाधक बनने वालों, ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही की जा रही है तथा सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है। रोड में वाहन खड़े करने वालो पर भी कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,