दुर्ग

गैंगस्टर तपन सरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे…पैसे के लेनदेन को लेकर की गयी थी युवक की हत्या, घटना के बाद से था फरार

रमेश राजपूत

दुर्ग – पैसों के लेन देन को लेकर हुए एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने फरार गैंगस्टर तपन सरकार को एक फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि 08.03.2023 को प्रार्थी कौशल प्रसाद निवासी राजीव नगर मोची मोहल्ला ने थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनके पुत्र शुभम राजपूत को सेवक राम निषाद द्वारा पैसे की लेनदेन की बात को लेकर जान से माने की नियत से धारदार वस्तु कटर से गले में मारकर प्राण घातक हमला करते हुए हत्या किया गया है कि रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में आरोपी सेवक राम निषाद के विरूद्ध अपराध धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में आरोपी सेवक राम निषाद को पूर्व में ही घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी तपन सरकार घटना के बाद से फरार था। हत्या की उक्त घटना के फरार आरोपी तपन सरकार को हर संभव प्रयास कर पकड़ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, डॉ. अनुराग झा , नगर पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक उमेन्द्र टंडन, थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक केशव कोसले के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थाना खुर्सीपार की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा फरार आरोपी तपन सरकार के पतासाजी के क्रम में अलग-अलग टीमें बनाकर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा फरार आरोपी तपन सरकार के पूर्व घटित अपराध के केश पाटर्नर, गुर्गे एवं परिवार के सदस्यों से लगातार पूछताछ कर जानकारी जुटायी जा रही थी। पतासाजी हेतु विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। फरार आरोपी के ठहरने के संभावित स्थानों दुर्ग भिलाई के विभिन्न स्थान, रायपुर, बिलासपुर नागपुर, मुबंई, एवं भूवनेश्वर उड़िसा पर लगातार दबिश दी जा रही थी किन्तु फरार आरोपी अपना स्थान लगातार परिवर्तित करते जा रहा था। टीम द्वारा तकनीकी आधार पर भी फरार आरोपी की पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि फरार आरोपी तपन सरकार ग्राम जींदा चम्पारण जिला रायपुर के एक फार्म हाउस में छीपकर रह रहा है कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर गुमराह करता रहा किन्तु तथ्यात्मक पूछताछ करने पर मेरे कहने पर सेवक राम निषाद द्वारा शुभम राजपूत की हत्या की घटना कारित होना स्वीकार किया। घटना के फरार आरोपी को छिपाने में सहयोग करने वाले व्यक्तियों की भूमिका की पृथक से जांच की जा रही है। अग्रिम कार्यवाही थाना खुर्सीपार से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार से सउनि नागेन्द्र बंछोर, यशवंत श्रीवास्तव, आरक्षक संदीप कुरें एवं एसीसीयू से सउनि राजेश पाण्डेय, शमित मिश्रा, प्र.आर. संतोष मिश्रा, चन्द्रशेखर बंजीर, सगीर खान, आरक्षक चित्रसेन साहू, बालमुकुंद, संतोष गुप्ता, राकेश चौधरी, अजय गहलोत की उल्लेखनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...