बिलासपुर

VIDEO: मानवीय संवेदनाओं को तार तार करती हुई फिर एक वीडियो हुई वायरल…अधेड़ महिला की सरेराह डंडे से पिटाई कर तोड़ दिया गया पैर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आया है। जहाँ एक अधेड़ महिला को एक युवक द्वारा सरेराह लात और डंडे से पीटा गया है। जिसका विडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास मेन रोड का बताया जा रहा है। जिसमे अधेड़ उम्र की एक महिला को एक युवक द्वारा पहले तो फिल्मी स्टाइल में लात मारकर रोड में गिरा दिया गया। फिर बड़े डंडे से बीच सड़क में उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान महिला युवक को रोकने का प्रयास करती नजर आ रही है। लेकिन युवक को महिला की बेबसी नही दिखी और उसने महिला की डंडे से पिटाई कर दी। जिससे महिला की एक पैर की हड्डी टूट गई। जो टूटी हुई हालत में वीडियो में साफ देखी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि उक्त युवक का नाम शिव श्रीवास है जो सरकण्डा क्षेत्र का ही है, इस बीच वहां मौजूद लोग केवल तमाशा देखते रहे, कोई उसे रोकने नही आया, जिसका विडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसे देख हर कोई उक्त घटना की निन्दा करते हुए सरकंडा पुलिस कि चुप्पी पर सवाल उठा रहे है। ऐसे में सवाल यह भी है कि क्या घटना को अंजाम देने वाले युवक को पुलिसिया कार्रवाई का कोई डर नही था या फिर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस कि छवि गुंडा तत्व के लोगों पर नाकाफी साबित हो चुकी है। घटना की शिकायत पीड़ित महिला कमला वंशकार की बेटी दीपिका वंशकार ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है, वही घायल महिला का इलाज सिम्स में जारी है, जिस पर पुलिस ने आरोपी शिव श्रीवास के खिलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन