कोरबा

लापता युवती की 4 साल बाद मिली कंकाल…प्रेमी ने प्रेग्नेंट होने पर हत्या कर शव फेंक दिया था खाई में, ऐसे पहुँची पुलिस आरोपी तक

रमेश राजपूत

कोरबा – लापता युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के 4 साल बाद उसकी तलाश पूरी हुई है, लेकिन तलाश ऐसे पूरी होगी किसी ने नही सोचा था, जिसे पुलिस और परिजन जिंदा सोंच कर ढूंढ रही थी वह मर चुकी थी, जिसकी लाश के अवशेष एक खाई से बरामद किए गए है। जिसे उसके ही प्रेमी ने उसके प्रेग्नेंट होने पर रस्सी से गला घोंटकर मार दिया था और लाश को खाई में फेंक दिया था। ग़ौरतलब है कि 11.01.2021 को कुमारी एम्मा बड़ा निवासी ग्राम केउबहार थाना लेंमरू ने एक लिखित आवेदन थाने में दिया की उसकी छोटी बहन कुमारी असीमा बड़ा उम्र 20 साल कोरबा काम करने जाने के नाम से घर से निकली है जो आज तक घर वापस नहीं आई है। सूचक की रिपोर्ट पर थाना लेंमरू में गुम कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। पुलिस के द्वारा इसमें जांच की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के द्वारा गंभीर अपराध, गुम इंसान पर विशेष ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं तीनों अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी इस पर कार्य कर रहे थे।

जहाँ उप पुलिस अधीक्षक बेनेडिक्ट मिंज, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाया गया जिसमें थाना प्रभारी लेंमरू जितेंद्र यादव और उनके स्टाफ तथा साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी और उनके स्टाफ को थाना लेंमरू के गुम इंसान कुमारी असीमा बड़ा के गुम इंसान में काम करने के लिए लगाया गया, जिसमें टीम के द्वारा गुम इंसान के सभी पहलुओं को बारीकी से अध्ययन किया गया गवाहों से पूछताछ किया गया पूछताछ में एक नई बात खुल के बाहर आई कि कुमारी असीमा बड़ा गुमशुदगी के समय दो माह की गर्भवती थी तथा उसका प्रेमी अनसेलम लकड़ा गर्भ चेक कराने के लिये कम्पाउंडर के पास लेकर आया था एवं प्रेग्नेंसी चेक करने पर गर्भवती होना पता चलने पर अनसेलम लकड़ा ने गर्भपात कराने का दवा भी लिया था। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस ने युवती के प्रेमी अनसेलम लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जिसने पहले तो कुछ नही बताया फिर वह पूछताछ से टूट गया और बताया कि वह असीमा के प्रेग्नेंट होने से परेशान हो गया था क्योकि असीमा शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे पीछा छुड़ाने उसने 10 अक्टूबर 2020 मिलने बुलाया जहाँ से वह उसे दो घाटी पार कर लेमरू श्यांग ले गया और फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को खाई में फेंक कर आ गया। पुलिस आरोपी प्रेमी के बयान और निशानदेही पर मृतिका के शव के अवशेष और कपड़े, गहने बरामद कर लिए है वही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...