बिलासपुर

आईपीएल मैच शुरू होते ही सट्टा कारोबारी हुए एक्टिव,, पान दूकान की आड़ में सट्टा खिलाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-न्यायधानी में भी आईपीएल पर सट्टे को लेकर कई इलाकों में सटोरिए सक्रिय हैं। वहीं पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। रोजाना हो रहे पुलिसिया कार्यवाही के बाद भी चंद दाव में लाखों कमाने के चक्कर मे लोग क्राइम करने से गुरेज नही कर रहे है। हालकि इन सटोरियों पर बिलासपुर पुलिस का डंडा जमकर चल रहा है। इसी कड़ी में शहर में चल रहे आईपीएल मैच में सट्टे के कारोबार को पकड़ने में एक सफलता हाथ लगी है। जिले के आला अफसरों के निर्देश पर तारबाहरपुलिस अपने थाना क्षेत्र में सर्च कर रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि मैग्नेटो मॉल के सामने किंग पान ठेला का संचालक मोबाईल के माध्यम से लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर लखनऊ एवं दिल्ली के मध्य आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के साथ आनलाइन लुडो में सटटा पट्टी लिखकर खिला रहा है।

जिसपर तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश देकर सिंधी कॉलोनी निवासी संतोष जेठवानी को रंगे हाथ पकड़ा। जिसके कब्जे से 2120 नगदी 03 नग एंड्राइड मोबाईल और लगभग 05 लाख रुपए का सट्टा पट्टी जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में एसीसीयू निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, उप निरी अजय वारे, सहा उप निरी शैलेंद्र सिंह, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. देवमुन पुहुप, आर. सरफराज खान तरूण केशरवानी, दीपक यादव, प्रशांत सिंह, का अहम योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग... जिले में वाहन चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़...5 आरोपियों से 1 ट्रेक्टर सहित 7 मोटरसाइकिल बराम...