मस्तूरी

टोनही प्रताड़ना की शिकार बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम…आरोपियों ने जलाकर फेंक दिया था झाड़ियों में, 2 बैगा सहित 7 आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में 11 जनवरी की रात बुजुर्ग महिला पर अंधविश्वास के चलते पड़ोसियों ने टोना जादू का आरोप लगा घर से उठा ले जाकर प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की नियत से आग से जला दिया था और उसे मरा हुआ समझ झाड़ियों में फेंक दिया था। जिसे परिजनों ने गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया था, जहाँ 8 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच चल रहे संघर्ष में आखिरकार बुजुर्ग महिला भूरी बाई ने दम तोड़ दिया।

आज सुबह लगभग 6:30 चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को मरच्यूरी पीएम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि मामले में एफआईआर के बाद मस्तूरी पुलिस ने घटना के बाद से फरार 2 बैगा सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिनके खिलाफ थाना मस्तुरी मे धारा 364,294, 323, 307,34 भादवि, छ ग टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियिम 2005 की धारा 05 पंजीबद्ध है, वही अब पीड़िता की मौत के बाद सभी आरोपी केजउ राठौर, सुरेश उर्फ रीतू राठौर, रवि उर्फ लल्ला संतोष राठौर, बैगा देवी कहरा और धरम कहरा, बिशाल नाथ राठौर पर हत्या का अपराध भी साबित होता है,

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,