कोटा

चोरी के रेंजर सायकल खरीदने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 60 हजार कीमती 10 सायकल बरामद, पुलिस जुटी शातिर चोर की तलाश में

रमेश राजपूत

कोटा – जिले में चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करने एसपी से मिले निर्देश पर थाना प्रभारी कोटा टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में कोटा पुलिस टीम द्वारा 20.01.2024 को 10 नग रेंजर साइकिल को बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नरेंद्र कुमार भारती निवासी कोटा ने 19.01.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई की उनके नाती का रेंजर साइकिल 13.01.2024 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पूर्व में भी रेंजर साइकिल चोरी होने की मोबाइल के माध्यम से मौखिक शिकायत थाना प्रभारी कोटा को मिल रही थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना प्रभारी कोटा द्वारा पुलिस टीम बनाकर थाना कोटा क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी जा रही थी, मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम भरारी में संजय दास मानिकपुरी तथा ग्राम नेवरा में बलिराम खांडे अपने पास चोरी का रेंजर साइकिल रखे है। सूचना के आधार पर ग्राम नेवरा तथा भरारी में दबिश देकर बलिराम खांडे से 04 नग तथा संजय दास मानिकपुरी भरारी के कब्जे से कुल 06 नग रेंजर साइकिल, दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 10 रेंजर साइकिल अनुमानित कीमत 60000 रुपए को पृथक-पृथक जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। वही मामले के मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक टी.एस. नवरंग, सउनि ओंकार बंजारे, आरक्षक भोप साहू, जलेश्वर साहू, संजय श्याम, हरनारायण नेटी, म.आर. पूर्णिमा सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...