मस्तूरी

सराफा व्यवसायी से हुई 17 लाख के आभूषणों की लूट, मामले के चंद घंटों बाद ही दोनों आरोपी गिरफ्तार…. रेकी कर दिया था घटना को अंजाम…मस्तूरी पुलिस को मिली सफलता

उदय सिंह

मस्तूरी – साप्ताहिक बाज़ार में सराफा का व्यवसाय करने वाले व्यापारी से 17 दिसंबर को 17 लाख से अधिक के आभूषणों की लूट हुई थी, मामले में प्रार्थी व्यवसायी की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने दोनों लुटेरों को धर दबोचा है वही लुटे गए सोने चांदी के आभूषणों को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टिकारी निवासी अमित सोनी पिता आनन्द मोहित सोनी ने मल्हार चौकी पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई की,

प्रार्थी

वह साप्ताहिक बाज़ार से व्यवसाय कर अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था, वही उसके पास दो बैंग में 17 लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण थे और बिक्री रकम भी रखे थे,

रास्ते मे भगवानपाली नहर के पास दो लोगों ने उन पर लाठी से हमला कर सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर बाइक से फरार हो गए थे। मामले में प्रार्थी ने लोगो की मदद से पुलिस को इस लूट की सूचना दी जिस पर मल्हार चौकी के जवान सद्दाम पाटले एवं शिवधन बंजारे को तत्काल पतासाजी के लिए रवाना किया गया, जहाँ उन्होंने एक आरोपी दीपक सिंह को ग्राम बिनैका के पास खेत मे आभूषणों से भरे बैग से साथ धर दबोचा, जिसके बाद दूसरे की तलाश की जा रही थी, साथी लुटरे की जानकारी लेकर जब उसके घर दबिश दी गई तो आरोपी  समीर सिंह को घर के पीछे खेत से पकड़ लिया गया और उससे आभूषणों से भरा बैग भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 341, 394, 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वही लुटे गए 17 लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषणों सहित घटना में प्रयुक्त आरोपियों की बाइक को बरामद किया गया है।

दोनों ही आरोपी पूर्व में हत्या और मारपीट के मामलों में संलिप्त रहे है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तुरी फैजुल शाह , चौकी प्रभारी मल्हार दिनेश तिवारी के नेतृत्व सउनि . हेमसागर पटेल , प्र.आर. अशोक नामदेव , आर . शिवधन बंजारे , सद्दाम पाटले , नमित सोनी , राजकुमार पाटले , कमलेश शर्मा , अफाक , दीपक साहू , प्रेम शंकर बंजारे , मुकेश राय , अजीत कांत , संतोष पाटले , बसंत मानिकपुरी , सुनील दिवाकर का सराहनीय भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...