कोटा

किसान के घर 2 लाख 70 हजार नगदी सहित 5 लाख से अधिक की चोरी…सोता रहा परिवार किसी को नही लगी भनक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मझगांव निवासी राजीव साहू खेती किसानी का काम करते है जो 20 जनवरी को रात करीब 10 बजे परिवार सहित घर के हॉल में सो गए थे, जब सुबह उनकी नींद खुली और उन्होंने देखा कि घर के अन्य कमरे में सामान बिखरा हुआ है तो उन्हें चोरी का अंदेशा हो गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे परिवार को उठाया और चोरी गए सामानों की जांच की तब आलमारी का लाकर खुला हुआ था कमरे में रखा एक नग पेटी, ट्राली बैग एक नग,दो बैग नही था आलमारी का लाकर को चेक करने पर लाकर में रखे 2,70000 रूपये नगदी एवं

एक नग सोने का चेन,एक नग सोने का अंगूठी,दो नग सोने का मंगलसूत्र,दो नग सोने का कान का बाली पुरानी इस्तेमाली,पांच जोड़ी चांदी का पायल कीमती करीबन 2,50000 रूपये कुल कीमती 5,20000 रूपये नही था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

चोर को पकड़ने डॉग स्क्वायड की ली गई मदद..


थाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी चोरी से पुलिस प्रशासन भी परेशान है जिन्होंने अज्ञात चोर को ट्रेस करने डॉग स्क्वायड को भी बुलाया था जो मौके से रेलवे ट्रेक तक पहुँची और वापस लौट गई, फ़िलहाल पुलिस संदेहियों तक पहुँचने पूछताछ में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...