अवर्गीकृत

संभाग स्तरीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में निर्देश , इस साल उपलब्ध जल का करें सदुपयोग

डेस्क

बिलासपुर संभाग में चालू वित्तीय वर्ष के खरीफ सीजन 2019-20 में 490755 हेक्टेयर खेतों में सिंचाई के लिये लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में 322 वृहद, मध्यम एवं लघु जलाशयों में 64.74 प्रतिशत जलभराव है। संभागायुक्त श्री बी.एल.बंजारे ने पेयजल एवं निस्तार सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जलाशयों में उपलब्ध जल का बेहतर उपयोग करने विशेष जोर दिया। उन्होंने खाद, बीज उपलब्धता की भी समीक्षा की।

संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आज संभागायुक्त बी.एल.बंजारे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद अरूण साव, विधायक रश्मि सिंह, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, विधायक प्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिलासपुर संभाग के जलाशयों में वर्तमान में 322 वृहद, मध्यम एवं लघु जलाशयों में वर्तमान में 64.74 प्रतिशत जलभराव है। इनमें से बिलासपुर जिले के वृहद खारंग जलाशय में 50.37 प्रतिशत, अरपा-भैंसाझार में 50.30 प्रतिशत, मध्यम घोंघा जलाशय में 38.06 प्रतिशत एवं लघु 117 जलाशयों 55 प्रतिशत जलभराव है। इसी तरह मुंगेली जिले में वृहद मनियारी जलाशय में 100 प्रतिशत, लघु 14 जलाशयों में 44 प्रतिशत, कोरबा जिले के वृहद मिनीमाता बांगों में 66.11 प्रतिशत, लघु 40 जलाशयों में 50 प्रतिशत, जांजगीर-चांपा जिले के 15 लघु जलाशयों में 100 प्रतिशत तथ रायगढ़ जिले के वृहद केलो परियोजना 32.30 प्रतिशत, मध्यम केदारनाथ 38.38 प्रतिशत, खम्हार पाकुट 13.45 प्रतिशत, किनकारी नाला 75.79 प्रतिशत, पुटा नाला जलाशय में 32 प्रतिशत एवं 125 लघु जलाशय में 40 प्रतिशत जलभराव है। संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि क्षेत्र में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों के मांग के अनुरूप पूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।

सांसद अरूण साव ने कृषि योजनाओं का ब्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिये विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक जरूरतमंद किसानों को लाभ मिलना चाहिये। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने कहा कि कृषि विकास अधिकारी स्तर तक कार्यक्रम बनाए। वे अपने-अपने क्षेत्र में किसानो का बैठक लेकर जानकारी दें। इस संबंध में प्रत्येक अधिकारी से प्रतिवेदन भी लें। विधायक रश्मि सिंह किसानों के लिये कृषि एवं सिंचाई सुविधा के लिये अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...