बिलासपुर

सड़क हादसा :- बाइक को ठोकर मार माजदा जा घुसी घर में… घर के बाहर बैठी युवती आई चपेट में हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार की दोपहर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमी में एक तेज रफ्तार गिट्टी से लोड माजदा ट्रक के चालक ने पहले तो एक बाइक को अपनी चपेट में लिया फिर सड़क किनारे एक घर के बाहर बैठी युवती को ठोकर मारते दीवार में जा घुसी, जिसमें युवती की मौत हो गई। जिसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने सिरगिट्टी चौक में करीब आधे घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिन्हें मौके पर पहुँची पुलिस ने समझाईश दी तब मामला शांत हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 12 बजे के करीब की है जहाँ माजदा ट्रक क्रमांक सीजी 10 के आर 0933 बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी, जो कोरमी में प्रार्थी पन्ना लाल धुरी के घर पास पहुँची ही थी कि माजदा के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया

और एक डिस्कवर बाइक क्रमांक सीजी 10 ए ई 0318 को पीछे ठोकर मारते हुए अपने घर के बाहर बैठी युवती अन्नपूर्णा धुरी 22 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया जिससे गंभीर रूप से घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सिरगिट्टी चौक में किया चक्काजाम…


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग करते हुए सिरगिट्टी चौक में चक्काजाम कर दिया, जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने उन्हें समझाईश दी, जहाँ ग्रामीणों से चर्चा के बाद पहुँचे तहसीलदार ने प्रशासन की तरफ से तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की

वही गाड़ी मालिक को मौके पर बुलाकर 1 लाख 50 हजार रुपए की राशि दिलाने पर सहमति बनी जिस पर गाड़ी मालिक ने 50 हजार रुपए नगद और 1 लाख का चेक परिजनों को प्रदान किया तब मामला शांत हुआ और चक्काजाम समाप्त हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...