रायगढ़

मामूली विवाद पर बेरहमी से मारपीट कर ग्रामीण की हत्या….पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को लिया हिरासत में

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के लैलूंगा पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने मामूली बात पर विवाद करते हुए एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम कमरगा में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु की सूचना मिली । तत्काल थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां गांव के रातूराम चौहान के मकान बरामदा में अमर साय चौहान पिता सगुन चौहान (उम्र 48 वर्ष) का शव कीचड़ में लथपथ पड़ा मिला । शव के सिर, आंख के ऊपर और कई जगह चोट के निशान थे, प्रथम दृष्टिया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर थाना प्रभारी द्वारा मृतक के परिजनों एवं रातूराम चौहान के परिवारजनों को तलब कर पूछताछ किया गया । मृतक अमर साय का लड़का पूर्णचंद चौहान (उम्र 21 साल) मौके पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता अमर साय 18 मार्च के दोपहर साप्ताहिक बाजार कमरगा गए थे और रात करीब 8:00 बजे घर से खाना पकड़ कर गोड़ा (खेत) सोने गया था जिनका दूसरे दिन 19 मार्च के सुबह गांव के रातूराम चौहान के घर बरमदा में शव पड़ा मिला । थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच आगे बढाये । गांववालों से पूछताछ में 18 मार्च को अमरसाय को छोटू सारथी और लच्छीन्दर चौहान (रातूराम चौहान का लड़का) के साथ घूमते देखना बताये । पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर लच्छीन्दर चौहान ने 18 मार्च की रात्रि अमर साय के साथ मारपीट करना बताया । आरोपी लच्छीन्दर चौहान पिता रातूराम चौहान उम्र 21 साल निवासी कमरगा ने बताया कि 18 मार्च दिन सोमवार के शाम अमर साय चौहान, छोटू सारथी के साथ तीनों गांव में खाना पीना किये । उसके बाद छोटू सारथी अमर साय को इसके घर छोड़कर चला गया । अमर साय नशे में लच्छीन्दर के साथ गाली गलौज करने लगा जिसमें दोनों के बीच विवाद हुआ और लच्छीन्दर द्वारा अमर साय को हाथ मुक्के से मारपीट कर कंक्रीट के फर्श (बरामदा) में पटकने लगा जिससे जमीन में पड़े छोटे कंक्रीट से अमर साय के सिर, आंख के ऊपर गहरा चोट आया और अमर साय चौहान की मौत हो गई । थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल और आरोपी लच्छीन्दर चौहान के मेमोरेंडम पर महत्वपूर्ण साक्ष्य को जब्त कर आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । हत्या के अपराध में आरोपी की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...