कोरबाछत्तीसगढ़

प्रेमिका से विवाह कराने को तैयार नहीं हुआ परिवार ,तो युवक ने खुद के अपहरण की गढ़ ली कहानी

इससे उसका मकसद तो पूरा नहीं हुआ अलबत्ता अपहरण की झूठी कहानी रच पुलिस को गुमराह करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विराट अपहरण कांड से उबरी पुलिस एक और अपरहण की खबर से सहम गई। शेखर सूर्यवंशी ने चकरभाटा थाना में सूचना दी कि 4 मई को उसका मौसेरा भाई सूरज सूर्यवंशी घुरू अमेंरी के ग्राम छतौना में बोर बनाने गया था ।शाम करीब 4:00 बजे सूरज तालाब की तरह शौच में जाने के नाम पर निकला और फिर उसका कुछ पता ना चला। कुछ समय बाद सूरज सूर्यवंशी ने अपने मोबाइल से ही अपने अपहरण की सूचना दी, साथ ही पुलिस को यह बात बताने को मना कर दिया ।लेकिन इस बीच सूरज सूर्यवंशी कई बार फोन पर अपने भाइयों से बात करता पाया गया। इससे संदेह उत्पन्न हुआ। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। विराट अपहरण कांड से चौकन्ना पुलिस ने तुरंत सूरज सूर्यवंशी की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया। सूरज के बातचीत के दौरान ट्रेन की आवाज सुनाई पड़ रही थी और मोबाइल का लोकेशन कोरबा बता रहा था। इसलिए तुरंत एक टीम कोरबा रवाना की गई, जहां सूरज सूर्यवंशी कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में सोता पाया गया। पूछताछ में एक नई कहानी निकल कर सामने आई । सूरज किसी लड़की से प्रेम करता है, लेकिन परिवार वाले उस लड़की से उसकी शादी कराने को तैयार नहीं हो रहे। इसलिए परिवार पर शादी के लिए दबाव डालने के मकसद से उसने अपहरण की झूठी कहानी तैयार की। इससे उसका मकसद तो पूरा नहीं हुआ अलबत्ता अपहरण की झूठी कहानी रच पुलिस को गुमराह करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...