बिलासपुर

जमीन बेचने का सौदाकर ले लिए पैसे…रजिस्ट्रेशन के नाम पर दे रहे थे धोखा, शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जमीन के सौदे कर सौदे की रकम हजम करने वाले अलग अलग मामले के दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पहला मामला मोपका में स्थित भूमि जिसका खसरा नंबर 15 / 143, 15 / 30, 15 / 31, 15 /

32, 15 / 34, 15 / 5 एवं ग्राम लिंगियाडीह में स्थित भूमि खसरा नंबर 15 / 117, 15 / 122 कुल रकबा 3.70 एकड का है। जिसका सौदा चांटीडीह निवासी राम गोपाल धुरी ने हेमुनगर निवासी प्रार्थी मोतीलाल थारवानी से 5 करोड 50 लाख रूपये मे तय हुआ था। जिसके लिए प्रार्थी ने अलग अलग किश्तों में 5 लाख 10 हजार रूपए आरोपी को दिए थे। जिसके बाद आरोपी उक्त जमीन को किसी और को बेचने का प्रयास कर रहा था। और एडवांस पैसे को वापस भी नही लौटा रहा था। इसी तरह दूसरा मामला

खसरा नंबर 816/8 रकबा 0.14 1/2 एकड़ जमीन का है। जिसका सौदा लिमतरा निवासी राजकुमार भारद्वाज ने 1 लाख रुपए में सौदा तय कर राजकिशोर नगर निवासी दीपक मौर्य से 80 हजार रुपए एडवांस ले लिया था। लेकिन रजिस्ट्री नही कर रहा था। उक्त जमीन को आरोपी अधिक दाम में दूसरे से बैचने की कोशिश कर रहा था। दोनो ही मामलो में प्रार्थियों ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई उन्हे गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. अरविंद सिंह, आरक्षक देवसहाय जायसवाल, रवि यादव का विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी... कमीशन में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले राजस्थान से दो आरोपी...