मल्हार

मल्हार नगर पंचायत में विभिन्न विकासकार्यो का हुआ भूमिपूजन, अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं पार्षद सहित नागरिक रहे उपस्थित

मल्हार- नगर पंचायत मल्हार में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं पार्षदों सहित नागरिकों की उपस्थिति में सोमवार को विभिन्न विकासकार्यो का भूमिपूजन किया गया, जिसमे नाली निर्माण,अहाता निर्माण,सीसी रोड,पाइपलाइन विस्तार,डिस्मेंटल कार्य,फ्लोरिंग कार्य सहित 21 विकास कार्यो का भूमिपूजन इस दौरान किया गया। वार्ड 1 से लेकर 15 तक सभी मे इस दौरान विकास कार्य किये जाएंगे। नगर पंचायत के सभी वार्डो में सड़क, पानी, आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है हालाकि की किसी भी वार्ड में किसी भी तरह की समस्याएं नही है, लेकिन शासन की योजनाओँ का लाभ नगर वासियोँ को पहुँचाना मुख्य उद्देश्य है। पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध मल्हार में चहुमुखी विकास की मंशा से कार्य किया जा रहा है। आगामी पंचायत चुनाव के लिए कुछ समय ही शेष है उससे पहले प्राथमिकता से सभी मूलभत सुविधाओं को तय कर पूरा किया जा रहा है।

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जनता की समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधि की पहली प्राथमिकता है, लिहाज़ा शासन की योजनाओँ के माध्यम अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुँचाना और उसे विकास की ओर अग्रसर करना प्रथम दायित्व है। भूमि पूजन के दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य नागरिक यहाँ उपस्थित रहे।

वार्डो में किये गए भूमिपूजन इस प्रकार है

वार्ड 1में राजेन्द्र भैना के घर से मेलाराम केवट के घर तक,वार्ड 7 में रामहरि केवट के घर से दुखवा केवट के घर तक तथा गढ़ चौक से बरमबाबा चौक तक पाइपलाइन विस्तार कार्य। वार्ड 15 में सांस्कृतिक भवन के सामने अहाता निर्माण कार्य,वार्ड 3 एवं 11 में राधा कृष्ण मन्दिर से तिहारु के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य,वार्ड 3 में नहर पार से खोलू केवट के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य,वार्ड 3 एवं 11 में सुखचरण के घर से राधा कृष्ण मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य
वार्ड 4 केवटपारा स्कूल में सीसी फ्लोरिंग एवं डिसमेंटलिंग कार्य

वार्ड 6 एवं 13 में स्कूल चौक में सीसी रोड निर्माण कार्य
वार्ड्र 9 में भकोली रात्रे के घर से अक्ति के घर तक रटैनिंग वाल निर्माण कार्य
वार्ड 9 में शिवसागर तालाब से वीर सिंह केवट के घर तक WBM निर्माण कार्य
वार्ड 9 में सतीश कांत के घर से रेशम कांत के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य
वार्ड्र 9 में चरण कांत के घर से सूरज कांत के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य
वार्ड 9 में सेवक के घर से सूरज सुर्यवंशी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य
वार्ड 9 में रंगमंच से सुभाष कांत के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य

वार्ड 9 शिवनारायन के घर से लुटाउ के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य
वार्ड 9 मे बेटरी रोड से इतवारी के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य
वार्ड 9 में नहर पार से बसंत के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य
वार्ड 12 में ठाकुरदेव परिसर में सीसी फ्लोरिंग कार्य
वार्ड क्र 12 में ठाकुरदेव से शिवशंकर धीवर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 15 में सांस्कृतिक भवन के सामने अतिरिक्त अहाता निर्माण कार्य आदि शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ...