बिलासपुर

फर्जी व्यक्ति और दस्तावेजों के माध्यम करा दी जमीन रजिस्ट्री…11 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा, 3 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें शातिर आरोपियों ने फर्जी व्यक्तियों और दस्तावेजों के माध्यम जमीन की रजिस्ट्री कर 11 लाख 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया युगाधिश्री जासवाल उम्र 42 साल निवासी बरपाली चौक चाम्पा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी राजेंद्र राय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक आरोपी अंजू सूर्यवंशी को शशि यादव बनाकर तथा घनश्याम सूर्यवंशी को रामाधार यादव बना कर फर्जी तरीके से पेन कार्ड, आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका तैयार कराकर फर्जी व्यक्ति के नाम से बैंक खाता खुलवा कर पास बुक एटीएम चेक बुक प्राप्त कर प्रार्थिया को 5 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कर नगद एवम चेक के माध्यम से 11,75,000 हजार रूपए लेकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया, जिस पर आरोपियों के विरूद्ध दिनांक 24.01.24 को थाना चाम्पा में अपराध धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी. 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। धोखाधडी अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अंजू उर्फ अंजुमति सूर्यवंशी निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर, घनश्याम सूर्यवंशी निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर, राजेंद्र राय निवासी कोसीर थाना पामगढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा, उपनिरी बी एस डहरिया थाना चांपा, साइबर सेल से सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह एवम थाना चांपा से महिला प्रधान आरक्षक सरस्वती जांगड़े, आरक्षक पदूम जटवार, नितिन दिवेदी, गौरी शंकर राय एवं थाना स्टॉफ का साराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...