बिलासपुर

कोरोना वैक्सिनेशन कराने लोगों को किया जा रहा प्रोत्साहित, सिरगिट्टी स्वास्थ्य केंद्र में जनप्रतिनिधियों का प्रयास…वॉटर कूलर किया गया प्रदान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक तरफ पूरे देश मे कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है, जिसका सामना करने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सभी वर्गों से मदद मिल रही है। वही अभी लगातार कोरोना से बचाव के लिए वैक्सिनेशन का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में भी बड़ी संख्या में टीकाकरण केंद्र बनाकर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को टीका लगाया जा रहा है। बिलासपुर जिले में भी इसकी बेहतर तस्वीरे सामने आ रहे है, आकड़ो के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक वैक्सिनेशन जिले में ही हुआ है, जिससे पीछे सभी वर्गों से की जा रही प्रोत्साहन और अपील के साथ स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार के प्रयास है। जिसका ही असर है कि लगातार वैक्सिनेशन के लिए लोग पहुँच रहे है।

इसीक्रम में सिरगिट्टी स्वास्थ्य केंद्र में भी रोजाना 200 के करीब टीकाकरण किया जा रहा है, जहाँ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पूजा सतनाम सिंह खनूजा सहित कांग्रेस जनप्रतिनिधि अपनी सेवा दे रहे है और लोगो को प्रोत्साहित कर रहे है। उनके द्वारा लगातार फल, जूस, बिस्किट जैसे स्वल्पाहार का वितरण स्वास्थ्य केंद्र पहुँचने वालो को किया जा रहा है, वही स्वास्थ्य केंद्र में गर्मी के मद्देनजर शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की मंशा से रविवार को स्वर्गीय संतोष सिंह खनूजा की स्मृति में एक वॉटर कूलर भी प्रदान किया गया है, ताकि स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ और शीतल पेयजल लोगो को मिल सके। निश्चित ही प्रतिनिधि के तौर पर यह सराहनीय प्रयास है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। इस दौरान अमरजीत टुटेजा, रेवा गलपाण्डे, आशाराम खरे सहित सहयोगी अपनी उपस्थिति बनाये हुए है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,