क्राइम बिलासपुर

बाइक सवार 2 युवकों ने पेट्रोल पंप में 40 हजार रुपयों की उठाईगिरी को दिया अंजाम….देर रात पेट्रोल डलाने पहुँचे से शातिर

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंका में स्थित राहुल पेट्रोल पम्प में बीती रात 12:30 बजे के करीब 2 युवको ने पेट्रोल डलाने का बहाना कर ऑफिस के काउंटर से 40200 रुपए को पार कर दिया, घटना की जानकारी दोनों युवकों के चले जाने के बाद कर्मचारी को लगी, जिसनें मामले में थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक के नंबर की पहचान हो चुकी है, जिसके आधार पर ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजेश्वर राठौर निवासी गतौरा ग्राम ढेंका स्थित राहुल पेट्रोल पंप में काम करता है, जो बीती रात नाइट शिफ्ट में काम कर रहा था, रात 12 :30 बजे के आसपास एक मोटर सायकल हीरो होण्डा क्रं CG 10 EQ 8194 में दो लड़के पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप में आये जिनके द्वारा 70/रू का पेट्रोल डलवाया गया और 100/रू का नोट दिये जिसमें से 30/रू पेट्रोल पंप के काउंटर से निकालकर वापस किया गया, इसी दौरान पेट्रोल पंप में एक और मोटर सायकल वाला पेट्रोल डलवाने आया तब कर्मचारी काउंटर के लाकर को खुला छोड़कर पेट्रोल डालने के लिए चला गया, उसी दौरान 30/रू वापस लेकर जो व्यक्ति काउंटर के गेट पर खड़ा था उसके द्वारा कर्मचारी के पेट्रोल भरते समय काउंटर अंदर में घुसकर लाकर में रखे नगदी रकम 40200/रू को निकालकर भागने में सफल हो गया। जब कर्मचारी राजेश्वर काउंटर पर पहुँचा तो पैसे गायब थे, उसने इसकी जानकारी अन्य को दी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवको के बाइक के नंबर की पहचान की जिसके बाद मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मोटर सायकल हीरो होण्डा क्रं CG 10 EQ 8194 के सवार अज्ञात दो व्यक्ति के खिलाफ धारा 380-IPC, 34-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...