गौरेला पेंड्रा मरवाही

3 मासूम बच्चों की बनी जलसमाधि…तालाब में नहाते हुए डूबे, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रमेश राजपूत

पेंड्रा – मरवाही विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बहुटा डोल के एक ही परिवार के एक ही माता पिता के 3 बच्चों के तालाब में डूबने से मौत हो गई है, 16 वर्षीय चांदनी, 12 वर्षीय सुधार और 8 वर्षीय भागवती तीनों पिता तुलसी सिंह निवासी पथर्री जोकि अपने खेती-बाड़ी के काम से बहुता डोल आए हुए थे और उनके माता-पिता दोनों खेती के काम में व्यस्त हो गए इसी दौरान तीनों बच्चे बहुटा डोल सरपंच के घर के पीछे बने तालाब में नहाने चले गए इधर घटना से अनजान माता-पिता अपने अपने काम में व्यस्त रहे जब उन्होंने बच्चों को नहीं देखा

तो आवाज लगाई आवाज ना सुन कर इधर-उधर खोजने लगे खोजने के दौरान एक बच्चे का शरीर उस तालाब में दिखा जिसे देखकर उन्होंने शोर मचाया जिसे सुनकर काफी सारे ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सब की तलाश तालाब के अंदर की गई जिस दौरान तीनों उक्त तालाब में डूबे हुए मिले। इसे देखकर किसी ने डायल 108 को इसकी सूचना दी।

सूचना पाकर ड्यूटी पर तैनात ईएमटी चंद्रिका और पायलट प्रेम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों को लेकर मरवाही अस्पताल पहुँचे जहां पर डॉक्टरी परीक्षण उपरांत तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। इस दुःखद घटना से गांव में शोक व्याप्त है वही माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है, एक साथ 3 बच्चों की मौत से सभी स्तब्ध है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...