रतनपुर

धार्मिक भावनाओं को आहत पहुँचाने के आरोपी हेडमास्टर को किया गया गिरफ्तार… हिन्दू देवी देवताओं को न मानने दिला रहे थे शपथ, डीईओ ने पहले ही कर दिया है सस्पेंड

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत पहुँचाने वाले हेडमास्टर को हिन्दू संगठन की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि हेडमास्टर रतनलाल सरोवर द्वारा हिन्दू देवी देवताओं को नही मानने की शपथ दिलाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद हिन्दू संघठन की ओर से रूपेश कुमार शुक्ला ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राम मोहतराई में सनातन धर्म के परम आराध्य श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शुभ अवसर पर पुरे भारत वर्ष में हर्ष एवं उल्लास का माहौल था, उसी दिन रतनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मोहतराई निवासी प्रधान पाठक रतनलाल सरोवर द्वारा गांव के व्यक्तियों को चौक में एकत्रित कर हिन्दुओं के आराध्य भोलेनाथ, भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण एवं हिन्दु देवी देवताओं की पूजा न करने की शपथ दिलाई।

जिसके इस कृत्य से सनातन धर्म अनुयायियों के भावनाओ को ठेस पहुंची है क्षेत्र में धार्मिक मनमुटाव फैल रहा है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में उक्त अपराध धारा का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामला धार्मिक उन्माद संबंधी अपराध होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर व थाना रतनपुर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रतनलाल सरोवर निवासी मोहतराई को चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...