रायगढ़

बर्थडे पार्टी में बुलाकर युवती से दुष्कर्म…फिर ब्लैकमेलिंग, युवती की रिपोर्ट पर गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – 27 जनवरी को थाना चक्रधरनगर में खरसिया थाना क्षेत्र की युवती द्वारा छोटे अतरमुडा क्षेत्र के विशाल मंडल के विरुद्ध आवेदन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । महिला संबंधी अपराधों में समयसीमा पर कार्यवाही के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल आरोपी विशाल मंडल को छोटे अतरमुड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है । पीड़ित युवती ने बताया है कि वह खरसिया क्षेत्र की रहने वाली है, वर्ष 2017 में स्थानीय कॉलेज में पढ़ने के दौरान एक दोस्त के माध्यम से विशाल मंडल से जान पहचान हुआ था, दोनों में सामान्य बातचीत होती थी । वर्ष 2018 में अपने गांव चली गई बीच-बीच में विशाल से बातचीत होता था । जनवरी 2023 में अपनी मां के साथ वापस रायगढ़ आकर किराए मकान में रहने लगे इस दौरान विशाल मंडल से भेंट मुलाकात, मोबाइल पर बातचीत होता था ।

1 फरवरी 2023 को विशाल मंडल एक दोस्त के बर्थडे में बहाने से बुलाया और उसी रात उस मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया फिर किसी को नहीं बताने के लिए माफी मांगने लगा । लोकलाज के डर से किसी को नहीं बताई उसके बाद 1अगस्त को विशाल मंडल फिर किराए मकान में आकर दुष्कर्म किया और शादी करने की बात कह कर बदनाम करने की धमकी देने लगा जिससे परेशान होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपित युवक स्थानीय और नामजद होने से तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा अपने स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया गया और आरोपी विशाल मंडल पिता स्वर्गीय विश्वनाथ मंडल 23 साल निवासी मिश्रा गली टीवी टावर छोटे अतरमुडा रायगढ़ को हिरासत में लिया गया, जिसे दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...