बिलासपुर

VIDEO:- डायल 112 की टीम ने फांसी के फंदे पर झूल रहे व्यक्ति की बचाई जान…क्विक रिस्पांस के लिए एसपी ने की प्रशंसा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के डायल 112 की एक टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए बेहद ही कम समय मे रिस्पांस देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई है, जो पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहा था, जिसे डायल 112 की टीम ने अपनी गाड़ी के ऊपर चढ़कर फंदा काटकर नीचे उतारा और हॉस्पिटल पहुँचाया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रात्रि 03:03 में सूचना मिला था कि मन्नाडोल तिफरा थाना सिरगिट्टी में एक आदमी अपनी पत्नी से विवाद कर घर के सामने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए झूल गया है।

सूचना मिलने पर तत्काल सिरगिट्टी ईगल वन घटना स्थल के लिये रवाना हुई और 10 मिनट के अंदर पहुंच कर डायल 112 गाड़ी के बोनट में चढ़ कर,आहत के फंदे को काटकर जान बचाया गया है।आहत के ऊपर पानी डालकर होश में लाया गया , होश में लाने के बाद आहत को डायल 112 के वाहन में ले जाकर सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

डायल 112 के क्विक रिस्पॉन्स से एक व्यक्ति की बची जान..

थाना सिरगिट्टी ईगल वन में आर. हरिशंकर चंद्रा क्रमांक 1410, और चालक अरुण कश्यप ड्यूटी पर मौजूद थे।  इस सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर संतोष सिंह ने डायल 112 में कार्यरत दोनों कर्मचारीयो की प्रशंसा की है तथा पृथक से उन्हें इस कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...