बिलासपुर

चाकूबाजी रोकने पुलिस जुटी कार्रवाई में…अवैध चाकू बेचने वाला 12 धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। तोरवा पुलिस ने अवैध रूप से बटनदार स्प्रिंगदार चाकू की बिक्री कर रहे एक युवक को दबोच लिया। आरोपी का नाम शाहबाज अंसारी पिता सलीम खान अंसारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी है। उसके कब्जे से पुलिस ने 12 नग बटनदार स्प्रिंगदार चाकू बरामद किए हैं। दरअसल, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में चाकूबाजी पर सख्ती के निर्देश दिए थे। इसी के तहत लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार स्थित महेश स्वीट्स के पास एक युवक लोगों को धारदार बटनदार चाकू दिखाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवं सीएसपी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हथियार रखने व बेचने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,