बिलासपुर

पुलिस के हत्थे चढ़ा अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह…चार महिला आरोपियों से 9 लाख के सोने चांदी के जेवरात जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस ने 4 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे 9 लाख कीमती सोने चांदी के जेवरातों को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी चित्रसेन सिंह निवासी राज किशोर नगर सरकण्डा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके घर में पूजा कार्यक्रम चल रहा था, सुबह दो महिलायें आकर घर में साफ सफाई का काम करने के लिए काम मांगे और घर में साफ सफाई करने के दौरान बेडरूम में रखे आलमारी को खोलकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम 2500 रू. को चोरी कर लिए। मामले में सरकण्डा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी सरकडा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकण्डा से एक टीम तैयार कर घटना स्थल तथा आरोपियों के भागने के रास्ते एवं सरहदी क्षेत्र की ओर रवाना किया गया

टीम द्वारा पतासाजी के दौरान जयराम नगर रेल्वे स्टेशन के पास दबिश दिये स्टेशन के पास कुछ महिलायें पुलिस टीम को देखकर भागने लगे जिसे टीम के द्वारा महिला स्टाफ के मदद से घेराबंदी कर 4 महिलाओं को पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर पुलिस को गुमराह करते रहे, जिन्हें चेक करने पर सभी चारो महिलाओ के पास से चोरी गये सोने एवं चांदी के आभूषण जिसमें गले का हार 5 नग, कान के झूमके 5 नग, 2 अंगूठी, पायल 1 नग, सहित कुल किमती लगभग 9 लाख रूपये को जप्त किया गया, सभी महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

पकड़े गए आरोपी

1- पूनम देवी उर्फ सुमन पत्नी ज्ञानेश्वर उर्फ रूसी

शाह उम्र 42 वर्ष निवासी सुकमारी थाना

कहलगांव जिला भागलपुर (झारखंड)

2- लक्ष्मी देवी उर्फ संगीता पति निशु उर्फ रिंकू कुमार

उम्र 35 वर्ष निवासी नाथनगर थाना नाथनगर

जिला भागलपुर (झारखंड)

3- अंजू उर्फ मीनू पति सुनील उर्फ राकेश उर्फ राजेंद्र

शाह उम्र 25 साल निवासी समेली थाना कठिहार

जिला दतिया (झारखंड)

4- निर्मला देवी उर्फ मंजू पति सुबोध उर्फ राजेन्द्र

कुमार शाह उम्र 60 वर्ष कहलगांव थाना

कहलगांव जिला भागलपुर (झारखण्ड)

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...