बिलासपुर

बिलासपुर:- बैंक से घर लौट रही बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े झपटमारी, 34 हजार रुपये सहित दस्तावेज लूटकर फरार हुए आरोपी

उदय सिंह

बिलासपुर – मामा भाचा तालाब क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक रिटायर्ड नर्स से अज्ञात युवक ने दिनदहाड़े झपटमारी कर 34 हजार रुपये और बैंक दस्तावेजों से भरा थैला लूट लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 304-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मनोरमा मसीह, जो स्वास्थ्य विभाग से रिटायर नर्स हैं, कारगील चौक कस्तूरबा नगर की निवासी हैं। वे भारतीय स्टेट बैंक नेहरू चौक शाखा से 23,000 रुपये तथा युको बैंक, मामा भाचा तालाब शाखा से 11,000 रुपये नगद निकालने के बाद अपने घर लौट रही थीं। कुल 34,000 रुपये की नकदी के साथ पासबुक और अन्य दस्तावेज एक गुलाबी पर्स में उनके कपड़े के थैले में रखे थे। दोपहर करीब 3:10 बजे जब वे शिव टॉकीज चौक की ओर पैदल बढ़ रही थीं, तभी एक अज्ञात युवक पीछे से आकर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनका थैला छीनकर मन्नू चौक की ओर भाग निकला। घटना के बाद उन्होंने तुरंत फोन कर अपने बेटे को जानकारी दी। बेटा शशिकांत मसीह मौके पर पहुंचा और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
थाना सिटी कोतवाली में पहुंचकर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। वृद्ध महिला ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...