मस्तूरी

एक ऐसा सरकारी स्कूल जिसके आस पास है आधा दर्जन से अधिक क्रेसर उद्योग.. ब्लास्टिंग से रोज कांप रही स्कूल की बिल्डिंग, प्लास्टर गिरने से 2 छात्राएं भी हो चुकी है घायल….फिर भी सब सरकारी !

उदय सिंह

मस्तूरी – सरकारी स्कूल के पास नियमों को ताक पर रखकर ब्लास्टिंग की जा रही है, क्रेशर उद्योग संचालक आंख मूंद के अपना लाभ कमा रहे है, वही जिम्मेदार विभाग भी सिर्फ लिखा पढ़ी कर खानापूर्ति कर रही है, जिसका ही खामियाजा इस स्कूल के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

दरअसल शा.पू.मा. शाला कोसमडीह में सोमवार को शाला भवन के समीप 600 मिटर स्थित पत्थर खदान में ब्लास्टिंग होने से उत्पन्न हुए कंपन के कारण कक्षा 07 वीं के कक्ष में छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया था। जिसकी चपेट में कक्षा 7 वीं की 02 छात्रा पलक कुर्रे एवं अदिति चौकसे आ गई थी।

जिन्हें घटना के तुरंत बाद प्रधान पाठक के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी में उपचार कराया गया। जहां उनकी स्थिति अभी समान्य है। ग्राम पंचायत कोसमडीह के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के आसपास आधा दर्जन से अधिक स्टोन क्रशर उद्योग है जहां आए दिन ब्लास्टिंग होती रहती है, ब्लास्टिंग के हीं वजह से स्कूल में ऐसी घटना घटी है, जिसकी शिकायत हमने मस्तूरी एसडीएम से उचित कार्रवाई के लिए किए हैं।

ब्लास्टिंग मुख्य वजह…पूरे भवन में है दरारें


सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर पी एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी स्कूल के प्रधान पाठक के द्वारा मिली तत्काल वहां पहुंचकर विद्यालय में अन्य कमरों का भी अवलोकन किया गया । खदान में होने वाले ब्लास्टिंग के वज़ह से अन्य कमरों के छत के प्लास्टर भी जगह-जगह पपड़ी छोड़ रही हैं। भविष्य में इस प्रकार की घटना होने के संभावना प्रतीत होती है। अतः प्रधान पाठक को मेरे द्वारा निर्देशित किया गया कि छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये जो पपड़ी गिरने लायक है उन्हे विद्यालय में छुट्टी होने के उपरान्त गिरा दे एवं कक्षा 7वीं को अन्य अतिरिक्त कक्ष में लगाने हेतु निर्देशित किया है।

रोजाना होती है तेज ब्लास्टिंग…


विद्यालय के प्रधान पाठक गजाधर सिंह कंवर ने बताया कि विद्यालय में कुल 98 विद्यार्थियों की दर्ज संख्या है, आसपास में स्थित क्रेशर उद्योगों के ब्लास्टिंग के कारण आए दिन स्कूल भवनों में कंपन की स्थिति बनी रहती है, सोमवार को हुई घटना में ज्यादा ही जोर से ब्लास्टिंग हुई जिसके वजह से यह घटना घटी है बच्चों की स्थिति में भी सुधार है, सारी घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दी गई थी।

सरकारी नोटिस जारी….

मस्तूरी एसडीएम अमित सिंन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम पंचायत के द्वारा मामले की जानकारी मिली थी, जिस पर संबंधित क्रेशर उद्योग वालें पर राजस्व संहिता धारा 133 के तहत नोटिस जारी कर आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,