मस्तूरी

ब्लास्टिंग मामले में हुई कार्रवाई…नियम-कायदों का उल्लंघन करने वाले 4 खदान सील,  अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर भी हुई कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी – खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज एक साथ कई खदानों पर दबिश दी। टीम ने मस्तुरी स्थित निम्न श्रेणी चूना पत्थर की कुल 4 खदानों का निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा मेसर्स जीएस मिनरल्स, प्रो संजय पवार ग्राम कोसमडीह मस्तुरी, दौलतराम बिधानी ग्राम मस्तुरी, मेसर्स बिलासादाई मिनरल्स, प्रो. संजय छापरिया ग्राम मस्तुरी, मेसर्स कन्हैया मिनरल्स प्रो. प्रकाश चनानी ग्राम मोहतरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम के द्वारा उक्त चारों खदान मालिकों से विस्फोटक,

पर्यावरण स्वीकृति, जल एवं वायु सम्मति तथा आवक-जावक से संबंधित पंजी तथा अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। किन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये। जिसके कारण उक्त चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया है। खनिज विभाग द्वारा बिल्हा विकासखण्ड के लच्छनपुर तथा पेण्डरवा स्थित खनिज रेत के 4 स्थलों पर रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।

इस क्रम में राज्य स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दलों द्वारा भी बिलासपुर जिले की विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए कुल छह हाईवा वाहनों को जब्त किया गया।

उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर