क्राइम तखतपुर

त्रिकोणीय प्रेम संबंध बनी हत्या की वजह…3 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – तीन वर्ष पूर्व हुए युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाकुरकापा निवासी कालीचरण ध्रुव 2 जून 2019 को अपनी प्रेमिका से मिलने छिरहा कापा अपने दोस्त करण ध्रुव और पिंटू पटेल के साथ दुपहिया वाहन से गया हुआ था। जिस दिन कालीचरण मिलने के लिए छिरहा कापा गया हुआ था उस दिन प्रेमिका के घर के पड़ोस में छठी का कार्यक्रम चल रहा था। फिर कालीचरण अपनी प्रेमिका से मिलकर जब वापस जा रहा था। इसी बीच आरोपी संतोष जगत को जानकारी मिली और जाते वक्त पीछे से गले में गमछा बांधकर कालीचरण की हत्या कर दिया।

हत्या की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच प्रेमिका के बयान के आधार पर पुलिस ने संतोष जगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने बताया कि वह उस लड़की से प्यार करता था परंतु लड़की उससे प्यार नहीं करती थी और कई बार उसने लड़की को कालीचरण का साथ छोड़ने से मना किया था। इसी बात से क्रोधित होकर संतोष जगत ने कालीचरण की हत्या कर दिया। इस बीच पुराने रिकॉर्ड को खंगालते हुए थाना प्रभारी एस आर साहू ने मामले में रुचि दिखाते हुए जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...