मल्हार

नवोदय विद्यालय मल्हार में हुआ मार्गदर्शन कार्यक्रम…जीवन में सफलता कड़ी मेहनत व दृढ़ इच्छाशक्ति से मिलती है – एसपी संतोष सिंह

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में शुक्रवार को जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ विद्यार्थिओं को मार्गदर्शन देनें पहुँचे।
जहां उन्होंने विद्यालय के बच्चों को कई तरह की जानकारियां देते हुए हौसला अफजाई की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एमके श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। जिसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से कैरियर संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपने जीवन से तथा विद्यार्थी जीवन से जुड़ी हुई प्रेरणादायक बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी महंगे स्कूल में पढ़ लेने मात्र से ऊंची सफलता प्राप्त नहीं करता अपितु जीवन में सफलता कड़ी मेहनत व दृढ़ इच्छाशक्ति से मिलती है,

चाहे आप कहीं भी पढ़ें जो विद्यार्थी आत्मविश्वास से परिपूर्ण तथा सकारात्मक दृष्टिकोण वाले होते हैं वही विद्यार्थी जीवन में सफल होते हैं। जहां कहीं रहे वहां कमियां हमेशा रहेंगी, परंतु एक विद्यार्थी को हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए, उन्होंने कहा कि कैरियर का चयन करते समय सदा अपनी रुचि का विशेष ध्यान रखें। समाज, परिवार या साथियों के दबाव की परवाह न करें । उन्होंने अपने जीवन की घटनाओ का उदाहरण देते हुए कहा कि वे विद्यालय के विज्ञान संकाय का टॉपर छात्र थे। सभी शुभचिंतकों ने उन्हें आईआईटी व मेडिकल में जाने की सलाह दी थी ,

किंतु उन्होंने अपने अंतरात्मा की आवाज सुनी और बीएचयू में आर्ट संकाय में प्रवेश लेकर डबल गोल्ड मेडल प्राप्त किया। दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक रहते हुए यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नवोदय विद्यालय में पढ़ते हुए गर्व का अनुभव करना चाहिए क्योंकि यहां से निकले हुए अधिकांश विद्यार्थी देश के सर्वोच्च संस्थानों में कार्यरत हैं।

प्राचार्य एमके श्रीवास्तव ने कहा कि नवोदय विद्यालय से ही पढ़कर निकले संतोष कुमार सिंह को अपने बीच पाकर गर्व का अनुभव कर रहें हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक का विद्यालय के प्रति गहरे लगाव, प्रेरणा दायक उद्बोधन व छात्रों से चर्चा के लिए विशेष रूप से आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की उप प्राचार्य पीआर शंकरी के द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...