बिलासपुर

अवैध खनन और परिवहन : खनिज विभाग ने एक ट्रैक्टर तीन माजदा सहित 17 वाहनों को किया जब्त..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बीते 48 घंटो में खनिज विभाग की टीम ने 17 वाहनों को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की केन्द्रीय उड़नदस्ता दलों द्वारा जिले अन्तर्गत मरतुरी, लालखदान, मंगला, कोनी, सेन्दरी, लोखण्डी, कछार एवं रतनपुर इत्यादि क्षेत्रों में दबिश दी गई। जिसमें खनिज निम्नश्रेणी चूनापत्थर के 06 हाईवा,

खनिज रेत के 07 हाईवा, खनिज मिट्टी ईंट के 03 मास्दा एवं 01 ट्रेक्टर को जप्त कर कार्यवाही की गई है। उक्त जप्त वाहनों को थाना कोनी, सरकण्डा, सकरी एवं खनिज जांच चौकी लावर में की अभिरक्षा में रखा गया है। जांच के दौरान सभी वाहनों में बिना विधि सम्मत अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करने के कारण प्रकरण दर्ज किया गया है।

सभी वाहनों के वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के विरुध्द छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार