बिल्हा

लव, सेक्स और धोखा : पुणे ले जाकर दैहिक शोषण कर नाबालिक लड़की को छोड़ भागने वाला आरोपी चढ़ा बिल्हा पुलिस के हत्थे, भोली भाली लड़कियों को बनाता था अपना शिकार…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का प्रलोभन देकर दीगर प्रदेश में ले जाकर छोड़ भागने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव के भोली भाली लड़कियों को अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिक लड़की के परिजनों ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई की उनकी बेटी कोई कोई अज्ञात व्यक्ति भागकर ले गया है। जिसपर पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की थी। इसी बीच नाबालिक लड़की ने अपने परिजनों से संपर्क कर बताया कि आरोपी पप्पू जांगडे के द्वारा अपहृता को शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर भगा कर अपने साथ पुणे ले गया था और नाबालिक को वही असुरक्षित स्थिति में छोड़कर भाग गया। वही नाबालिक के द्वारा पुणे रेलवे स्टेशन में अनजान व्यक्ति से मोबाइल लेकर अपने परिजन को फोन कर अपनी आप बीती बताई। इधर पुलिस ने नाबालिक को वहा से बरामद कर लिया था। वही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पप्पू जोगी ऊर्फ अमित जांगड़े अपने गांव
लक्षनपुर में है। जहां दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बिल्हा पुलिस ने बताया की आरोपी ऐसी ही और घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...