बिलासपुर

सरकंडा थाना क्षेत्र में फिर एक सुने मकान का टूटा ताला…सोने चांदी के जेवर सहित लाखों की हुई चोरी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आदिम जाति कल्याण विभाग में प्यून के पद पर कार्यरत महिला के सुने घर में लाखो की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धी विहार पाण्डेय फार्म के पास खमतराई का बताया जा रहा है। जहा रहने वाली छैलन रात्रे 4 फ़रवरी को किसी काम से मुंगेली जिले के शीतलपुर लालपुर गई हुई थी। जहा 5 फरवरी को प्रार्थी के जीजा ने उसके घर का ताला टूटने की सूचना दी। जिसके बाद प्रार्थिया शाम घर पहुंची तो देखा कि उसके मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। वही घर के लोहे के आलमारी का दरवाजा भी टूटा हुआ था।

जिसमे रखे सोने का गले का लॉकेट, चांदी का करघन, चांदी का पायल, नगद राशि के अलावा अज्ञात चोरों ने घर में लगे 58 इंच के स्मार्ट टीवी के साथ बच्चो के गुल्लक को लेकर रफूचक्कर हो गए। इधर मामले में प्रार्थियां की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,