बिलासपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत…शनिचरी रपटा में हुआ हादसा,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के शनिचरी रपटा में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भानु सूर्यवंशी पिता करण सूर्यवंशी 30 वर्ष, निवासी चिंगराजपारा, प्रभात चौक के रूप में हुई है। वह रोजी-मजदूरी करता था और शनिवार रात घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे शनिचरी रपटा से गुजरते समय किसी अज्ञात वाहन ने भानु को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मरच्यूरी भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में गहरा शोक है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...