तखतपुर

ग्रामीण के साथ 5 लाख 80 हजार की ठगी करने वाले कथित पुलिस कर्मी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज,,

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – ग्रामीण का पैसा हजम कर ट्रैक्टर का नाम ट्रांसफर नहीं करने वाले कथित पुलिस कर्मी के खिलाफ तखतपुर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है। प्रार्थी के अनुसार आरोपी खाकी वर्दी का धौंस दिखाकर आए दिन अपनी द्वारा अनुबंध को पूरा नहीं करने का धमकी देता था। जिसके खिलाफ प्रार्थी ने कई शासकीय कार्यालयों के दरवाजा खट खटाया तब जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां ग्राम पुरान में रहने वाला प्रार्थी रामेश्वर साहू और गुंसारी निवासी चेतराम कुर्रे के बीच एक अनुबंध किया गया था। जिसमें चेतराम कुर्रे का ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10:00 ए एम 3413 और ट्राली सीजी 10 ए एम 11:50 को 580000 में चित्रम द्वारा रामेश्वर साहू को बेचा गया था। दोनों के बीच हुए इकरार नामा में गाड़ी की किस्त का भुगतान चेतराम कुर्रे के द्वारा करने और नाम ट्रांसफर की जवाबदारी दी गई थी। लेकिन अनुबंध की पूरी राशि लेने के बाद भी चेतराम कुर्रे द्वारा ट्रैक्टर का नाम ट्रांसफर रामेश्वर साहू के नाम पर नहीं किया गया। यही नहीं चेतराम कुर्रे द्वारा गाड़ी की किस्त भी नहीं जमा किया जा रहा था। जिससे आए दिन प्रार्थी रामेश्वर साहू को फाइनेंस कंपनी के एजेंट परेशान करते थे। काफी दिनों बाद भी जब चेतराम कुर्रे द्वारा अपने किए कारनामी को पूरा नहीं किया गया ,तो प्रार्थी मजबूरन उपभोक्ता फोरम में इसकी शिकायत दर्ज कराई इसके बावजूद आरोपी चेतराम कुर्रे के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया। यही नहीं प्रार्थी ने वकील के माध्यम से भी चेतराम कुर्रे को नोटिस भिजवाया जिस पर भी उसके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। इधर यह मामला किसी तरह तखतपुर थाने पहुंचा जहां प्रार्थी के पक्ष पर पुलिस ने पहल करते हुए मामले में चेतराम कुर्रे के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...