बिलासपुर

शादी का झांसा देकर युवक खेलता रहा युवती की आबरू से, शादी का दबाव बनाने पर गया साफ मुकर….पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। प्रार्थिया के शिकायत के 24 घन्टे के भीतर ही स्थानीय पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की दोस्ती 21 वर्षीय अशोक नगर निवासी अंचल यादव से कौशल उन्नयन संस्थान इंदु चौक में हुई थी। इस बीच कुछ दिनों में ही उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। प्रार्थिया के अनुसार युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अप्रैल 2019 से मई 2020 तक शारिरिक संबंध स्थापित करते रहा,,जब पीड़िता द्वारा शादी के लिए युवक पर दबाव बनाया तो वह हमेशा ही अपनी बड़ी बहन कि शादी की बात कहकर टाल देता था। इस दौरान ही युवती गर्भवती हो गई। जिस पर युवक ने शातिर तरीके से युवती का गर्भपात करा दिया। जिसके बाद से आक्रोशित युवती ने युवक को पुनः शादी करने को कहा था। इस बार युवक ने युवती को सीधे ही शादी से इनकार कर दिया,जिसके बाद प्रार्थिया को अपने दैहिक शोषण होने का ऐहसास हुआ। तब युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिनके सहमित पर उन्होंने युवक के खिलाफ सरकण्डा थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर तत्काल ऐक्शन लेते हुए सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच पुलिस को चंद घन्टे में ही सफलता मिल गई। सरकंडा पुलिस ने आरोपी को पकड़ न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...