बिलासपुर

जिले में गाँजे की बढ़ती डिमांड से तस्करों के हौसले बुलंद…. पुलिस की सख़्ती के बावजूद पहुँच रही खेप, फिर पकड़े गए 4 आरोपी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में गाँजे की डिमांड का ही असर है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद गाँजा तस्कर बड़े ही शातिर तरीके से अपनी खेप पहुँचा रहे है, जो इतने जोखिम के बाद भी लगातार इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे है। एक बार फिर बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को पकड़ा है जिनसे 2 बाइक और 20 किलोग्राम गाँजा को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की 02 अलग-अलग मोटर साइकिल क्रमांक MP 65 ZB 0498 FZS BLACK COLOUR, एवं मो.सा. क्रमांक CG10 P 8571 HERO HF DELUXE में सवार 04 व्यक्ति मोटर सायकल के डिक्की एवं उनके पिठ्ठू बैग और उनके कब्जे के कार्टून में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखें है और बिक्री करने के लिए दगोरी, बिल्हा से बिलासपुर की तरफ लेकर जा रहें है कि सूचना पर तत्काल दल-बल के साथ मौके पर बिल्हा पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी की, इस दौरान रवि नापित के पिटठू बैग से 08 किलोग्राम गांजा कीमती 80,000/, एवं बाइक MP 65 ZB 0498 FZS कीमती 1,70,000/ रूपये, शिवम कुमार राठौर के कब्जे के कार्टून से 08 किलोग्राम गांजा कीमती 80,000/, विधि से संघर्षरत बालक के पीटठू बैंग से 02 किलोग्राम गांजा कीमती 20,000, नाबालिग के कब्जे के मोटर सायकल के डिक्की से 2 किलोग्राम गांजा कीमती 20,000/ और बाइक क्र. CG10 P 8571 HERO HF DELUXE कीमती 50,000/ रूपये। कुलकीमती 4,20,000/ रूपये को जब्त किया गया है। वही आरोपीयो के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने, बेचने के आरोप में 20 B NDPS Act के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना बिल्हा प्रभारी किशोर केवट, एसआई जीएल चंद्राकर, प्रआर. रूपेश तिग्गा, खेम सिंग, आरक्षक गोवेर्धन शर्मा, रंजीत खलखो, सुमंत चंद्रवंशी, शत्रंहन जगत और दिनेश पटेल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब...