अवर्गीकृत

बच्चे सीख रहे रोड सेफ्टी के कायदे, यातायात शिक्षा पर कार्यशाला

डेस्क

यातायात अधिनियम में किए गए बदलाव में नाबालिगों के वाहन चलाने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यही वजह है कि नई पीढ़ी को यातायात के नियम सीखने और जानकारी इकठ्ठा करने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी को अभी से यातायात के प्रति सतर्क और जागरूक बनाने के मकसद के साथ यातायात शिक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए 25 जुलाई से लेकर 3 सितंबर तक स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसके लिए सभी स्कूलों को समय सारणी प्रदान कर दी गई है। सुबह की पाली वाले स्कूलों में सुबह 9 बजे और दोपहर की पाली वाले स्कूलों में दोपहर 2:00 बजे इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को रेलवे केंद्रीय विद्यालय इंग्लिश मीडियम में यातायात शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहाँ 300 से अधिक बच्चों ने रोड सेफ्टी के रूल सीखे । जिला रोड सेफ्टी सेल टीम के राकेश तिवारी और डाकेश्वर साहू ने बच्चों के साथ स्कूल की शिक्षिकाओं और प्राचार्य को भी सड़क पर चलने के नियम कायदे सिखाएं।

लगातार स्कूलों में इस तरह के कार्यशाला आयोजित किये जा रहे है , जिससे बच्चे यातायात के नियम सीखे और अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दें । मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में बच्चों ने दिलचस्पी से यातायात के नियमों को जाना, समझा और इस पर अमल करने का वादा किया।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार