अवर्गीकृत

नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

डेस्क

सप्ताहिक बाजार से लौट रही किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है जिले के मस्तूरी इलाके के जयरामनगर सप्ताहिक बाजार से लौट रही किशोरी का आरोपी ने पहले अपहरण किया। उसके बाद दुष्कर्म कर छोड़ कर भाग निकला। इस वारदात के बाद किशोरी आधी रात बदहवाश हालत में मिली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।13 वर्षीय किशोरी आठवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद घरेलू काम करती है।

इसके साथ ही वह अपनी बुआ के साथ होटल चलाती है। साप्ताहिक बाजार में घूम-घूमकर दुकान लगाती है।

बीते सोमवार को वह जयरामनगर बाजार गई थी। रात करीब नौ बजे काम करने के बाद वह पैदल अपने गांव जा रही थी।

तभी रास्ते में शराब दुकान के पास भनेसर निवासी संजय काक्षी (20) ने अकेली जा रही किशोरी को देख लिया। वह शराब के नशे में धुत था।

मौका पाकर वह किशोरी को पकड़ लिया और उसके मुंह को दबाकर गांव के सामुदायिक भवन में ले गया।

इस दौरान शराबी युवक ने किशोरी के साथ जबरिया दुष्कर्म किया।

इस बीच किशोरी गिड़गिड़ाती रही। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित उसे छोड़कर भाग निकला।

इधर देर रात तक घर नहीं पहुंचने से परेशान उसकी बुआ परेशान थी। इस पर वह पतासाजी करने जयरामनगर तक गई।

लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला। रात करीब 12.45 बजे किशोरी आधे कपड़े में बदहवाश मिली।

उसने अपनी बुआ को आपबीती बताई। फिर मंगलवार सुबह उसकी बुआ उसे लेकर थाने पहुंची।

पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर आरोपित युवक संजय काक्षी के खिलाफ धारा 376, पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...